फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: टायर में हवा भरते हुए अचानक फटा कंप्रेसर, बाइक मिस्त्री की हुई मौत

हरियाणा के नरवाना में एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में कंप्रेसर टैंक फटने से 19 वर्षीय मिस्त्री की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ढाकल निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कैथल रोड पर अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह दुकान खोलने के बाद उसने टायर में हवा भरने के लिए कंप्रेसर टैंक चालू किया। टैंक में पहले से मौजूद अत्यधिक हवा के दबाव के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि टैंक के लोहे के टुकड़े अभिषेक के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें