भारतीय किसान यूनियन की बैठक शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। यहां किसानों ने बारिश के कारण खराब हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की और फिर लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी के नाम एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा।