फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जुलाना में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

कस्बे में अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाया गया। मंगलवार को जिला नगर नियोजन अधिकारी अंजू भारी पुलिस बल और जेसीबी लेकर जुलाना के अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची। जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को ड्युटी मजिस्ट्रैट बनाया गया था। प्रशासन ने जींद रोहतक मार्ग पर संकट मोचन पेट्रोल पंप के सामने निर्माण के लिए भरी गई नींव को उखाड़ दिया। उसके बाद प्रशासन अमले के साथ ब्राहमणवास गांव के पास बने रॉयल गार्डन में पहुंचा और कुछ ही घंटों में रॉयल गार्डन को गिरा दिया। जुलाना के ब्राहमणवास गांव के पास लगभग दो साल पहले करोड़ों रूपये की लागत से रॉयल गार्डन बनाया गया था। निर्माण के दौरान सीएलयू नही ली गई तो जिला नगर नियोजन विभाग द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया। इसके बावजूद निर्माण कार्य किया गया तो मंगलवार को जिला नगर नियोजन अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दो घंटे में करोड़ो रूपये की लागत से बने रॉयल गार्डन को गिरा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें