फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति की हत्या, बाप-बेटा घायल

जिले के गांव भिड़ताना में 10-15 लोगों ने एक परिवार पर तेज हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि दो घायल हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। मामला परिवार के लोगों के बीच आपसी रंजिश का है। सोमवार देर रात गांव के नरेश उर्फ नेशा तथा राजेश उर्फ भालू ने बाहर से करीब दर्जन भर लोगों को बुलाकर 62 वर्षीय रणधीर और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें रणधीर की मौत हो गई जबकि सूबेदार रणबीर फौजी और उसका बेटा शिवकुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। करीब महीना पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार को दिन में भी दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नरेश और राजेश ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर देर रात रणधीर के मकान पर हमला बोल दिया जिसमें रणधीर की मौत हो गई। बताया गया है कि हमले का शिकार हुए परिवार को पहले से इस बात का अंदेशा हो गया था कि नरेश और राजेश कोई वारदात कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिवार की महिलाओं को पड़ोस में दूसरे मकान में सुला दिया था जबकि परिवार के पुरुष अपने ही मकान में सो रहे थे। देर रात दर्जन घर से ज्यादा लोगों ने मकान में घुसकर हमला कर दिया और रणधीर की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही नरेश और राजेश को गिरफ्तार करके बाकी लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें