फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद:प्रधानमंत्री के स्वागत में बनेंगे 51 क्विंटल लड्डू डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने तैयारियों का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन को लेकर जिले में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने स्वयं प्रसाद तैयार करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर तैयारियों में सहभागिता की और कार्य में लगे लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह प्रसाद केवल मिठाई नहीं, बल्कि जींदवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीय स्वागत का प्रतीक है। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद के लिए ऐतिहासिक होगा। इस अवसर पर जिले के लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री का भव्य एवं गरिमापूर्ण स्वागत करें। स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें