जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चार पदों पर 11 अधिवक्ताओं ने आवेदन किया था। आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी भी अधिवक्ता ने आवेदन वापस नहीं लिया। इसके लिए अब बार में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। इस बार 991 में से 982 अधिवक्ता मत डाल सकेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के नौ अधिवक्ताओं ने अपना मत नरवाना बार एसोसिएशन के चुनाव में डाला था। अब चुनाव अधिकारी एवं प्रधान राकेश मलिक ने इन अधिवक्ताओं को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मत नहीं डालने के लिए छंटनी की है। इसके अलावा चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं के लिए घर जाकर वोट की अपील करने पर पाबंदी लगाई है। जिला बार की राजनीति को बार तक ही सीमित रखते हुए चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं के लिए दूसरे अधिवक्ताओं के घर जाकर वोट मांगने या चुनाव का प्रचार करने पर बार ने नियम बनाया है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद