पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से अब जिले के गांव कोंद्रावली के खेत भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। खेतों में पांच-पांच फीट पानी जमा है। किसानों ने जो फसल बुआई कर रखी थी, वह भी पानी के भरने की वजह से खराब होने के कगार पर है। गांव कोंद्रावली के किसानों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब उनके खेतों बरसाती पानी खड़ा हुआ हो। उनके खेत की हर साल की यहीं कहानी है। हर बार आश्वासन भी मिलते है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं होता। गांव कोंद्रावली के किसान महेंद्र, राम कुंवार और धर्मबीर ने गांव के खेतों में बरसाती पानी खड़ा होने पर अपना रोष जाहिर किया।