बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 मोड़ पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फुटवियर पार्क की ओर से आ रही एक बस को बचाने के प्रयास में कंटेनर ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया।