संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इंस्पेक्टर मिनकेश व इंस्पेक्टर शिवकुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ की टीम में धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, सौरव कुमार, नरेश कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अंकिता कुमारी, प्रियंका, नरेंद्र सिंह सदस्य थे। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामवासियों, अध्यापकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं में खुद व अन्य व्यक्तियों को बचाने के तरीके बताए। जैसे एक्सीडेंट अगर हो जाए तो हम कैसे पट्टी बांध सकते हैं। जोहड़, तालाब या नहर में अगर कोई व्यक्ति डूब रहा है तो हम उसको कैसे बचा सकते हैं। उसको हम कृत्रिम सांस कैसे दे सकते हैं। हार्ट अटैक अगर आ जाए तो हम कृत्रिम सांस कैसे दे सकते हैं। अगर किसी छोटे बच्चे या व्यक्ति के गले में अगर कुछ सिक्का आदि वस्तु फंस जाए तो उसको हम उसके गले से कैसे बाहर निकाल सकते हैं। अगर किसी बिल्डिंग, भवन में आग लग जाए तो हम बचाव कार्य कैसे कर सकते हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल आदि ले जाने के लिए कंबल, बोरी या लोकल सामान से स्ट्रैचर कैसे बना सकते हैं। टीम ने अग्निशमन यंत्र को चलाना भी सिखाया गया। अगर किसी व्यक्ति को बिजली का करंट लग जाए तो उसको बचाने के तरीके तथा सावधानियां बताई गई। यदि भूकंप आ जाए तो बिल्डिंग से बाहर निकलने, बिल्डिंग के किसी कोने में फर्नीचर मेज, कुर्सी आदि के नीचे छुपने के तरीके बताए। किसी बड़ी बिल्डिंग में लिफ्ट आदि लगी हुई है तो उसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी। इस अवसर पर योगिता, राहुल तिवारी, विजय कुमार, मनोज कुमार, जसवंत सिंह, ब्रह्मपाल, संदीप कुमार, राजेश कुमार, यशवंती, मुमताज, ममता कुमारी, विक्रम सिंह, जयविंद्र, नीतू देवी, नवीन, परमजीत उपस्थित थे।