फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में विधार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर किया जागरूक

दूबलधन गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, शिक्षा विभाग, एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यवाहक प्रधानचार्य अमोल ने कहा कि बाल विवाह के कारण लड़कियों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है, जिससे उनका शारीरिक विकास मानसिक व भावनात्मक और आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर स्वीटी ने कहा कि बाल विवाह एवं बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या है, जिस कारण लड़कियों के सपने पूरे नहीं हो पाते और बाल विवाह के चलते बालक-बालिकाओं को उनके अधिकार भी नहीं मिल पाते। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीरज ने कहा कि आज भी हमारे समाज में लैंगिक भेदभाव देखने को मिलता है, जिससे कम उम्र में लड़कियों की शादी को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में हमें एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते अपनी भूमिका अदा करनी होगी और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी। एमडीडी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार यह केवल कानून व व्यवस्था का मसला नहीं है बल्कि यह एक गंभीर समस्या है। ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, तभी लड़कियां अपने बचपन को अपनी इच्छानुसार जी पाएंगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल मनीषा, सुनीता, वेदपाल, अमोल, जिला समन्वयक मनोज कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीरज मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें