फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शिवरात्रि पर्व ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:01 PM IST

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि पर्व को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसे समाजसेवी अनिल मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्रह्माकुमारी बहन वंदना व कौशल्या ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा सपड़ा मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर से शुरू होकर कैंची चौक, बरार चौक, पुरानी तहसील रोड, घंटा घर चौक, लक्कड़ मार्केट, सैनी चौक से होते हुए जैन समाधि रोड से कुटिया रोड, मिलन चौक से वापस सपड़ा मोहल्ला सेंटर पहुंची। ब्रह्माकुमारीज बहन वंदना ने बताया कि इस शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिवरात्रि पर्व के बारे में संदेश देना और जागरूक करना है कि हमें इस पर्व पर अपने सभी बुराइयों को छोड़ देना है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी से 25 फरवरी तक तनाव मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता इंदौर से पूनम बहन पहुंचेगी। इस कार्यक्रम को लेकर भी लोगों को निमंत्रण दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें