शहर में एंट्री होने पर अब लोगों को देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की पेंटिंग दिखेगी। नगर परिषद की तरफ से शहर के एंट्री पर बने फ्लाईओवर पर यह पेटिंग करवाने का काम करवाया जा रहा है। शहर के गुरुग्राम रोड, बहादुरगढ़ रोड, रोहतक रोड पर स्थित फ्लाईओवर यह पेटिंग का काम करवाया जा रहा है। इसमें झज्जर निवासी शूटर मनु भाकर के अलावा पीटी उषा, नीरज चोपड़ा के अलावा अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें बनाई जा रही हैं। फिलहाल इन खिलाड़ियों की तस्वीरें बनाई जा चुकी हैं। इसमें मनु भाकर को शूटिंग करते हुए दिखाया गया है। इसी प्रकार से पीटी उषा को दौड़ते और नीरज चोपड़ा को भाला फेंकते हुए दिखाया गया है। इस प्रकार की तस्वीरें सभी एंट्री पर बनवाई जाएंगी। इसका मकसद लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करने के अलावा शहर की सुंदरता, स्वच्छता को बढ़ावा देना है।