फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया होली का पर्व

नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संस्था से जुड़े सभी बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने के लिए हर्बल रंगों के पैकेट वितरित किए गए। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्यौहार है। हमें यह पर्व आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ मनाना चाहिए। बच्चों को विशेष रूप से समझाया गया कि होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि रंगों से किसी की आंख, त्वचा या भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे। साथ ही स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश देते हुए बच्चों को संयमित और जिम्मेदार तरीके से त्योहार मनाने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से कोमल, पूनम, सरिता एवं सुरेंद्र सेतिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें