बीते लंबे समय से कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ नगर पालिका बेरी सख्ती शुरू कर दी। नगर पालिका की तरफ बकायादारों की पिछले सप्ताह नोटिस भेजे गए हैं। पालिका की तरफ कमर्शियल प्रॉपर्टी न भरने को लेकर सूची तैयार की गई। जिसमें 4 निजी स्कूल व 3 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिस जगह पर बैंक चल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पालिका की तरफ से कमर्शियल प्रॉपर्टी बकायादारों को नोटिस भेजने का काम शुरू किया हुआ है। पालिका की तरफ से बकायादारों को प्रापर्टी भरने के लिए तीन नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद टैक्स नहीं भरने पर प्रापर्टी को सील भी किया जाएगा। वहीं पालिका सचिव का कहना है कि अभी फिलहाल पालिका की तरफ कमर्शियल प्रॉपर्टी को लेकर कार्रवाई की जा रही हैं। उसके बाद शहर में प्रॉपर्टी न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी विभागों तरफ लाखों रुपये बकाया नगर पालिका बेरी में कमर्शियल की बजाय सरकारी विभाग भी प्रापर्टी भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग बेरी बस स्टैंड सहित अन्य विभागों की तरफ पालिका लाखों रुपये टैक्स बकाया हैं।पालिका अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों की तरफ से प्रापर्टी टैक्स न भरने को लेकर संबंधित विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और उनको टैक्स भरने के लिए कहा जाएगा। कमर्शियल प्रॉपर्टी पर टैक्स न भरने के लिए 7 प्रॉपर्टी धारकों को पालिका की तरफ से एक नोटिस भेजा गया। इसमें 4 निजी स्कूल और 3 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जहां बैंक चल रहे हैं। बकायादारों को तीन नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद भी टैक्स जमा नहीं कराते है तो उनकी प्रापर्टी को सील किया जाएगा। आमजन से अपील भी की है कि अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवाएं। पूजा, सचिव, नगरपालिका, बेरी