फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चांदी के सिंहासन पर विराजी मां भीमेश्वरी, जयकारों से गूंजा दरबार

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए अलसुबह से भक्तों की मंदिर मे कतारें लग गई थी। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में देर रात से भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के दरबार को फूलों से सजाया गया। जहां पुजारी ने मत्रोंचारण के साथ मां को स्नान करवाया। बाद में मंगला आरती की गई। उसके बाद मां के दर्शन भक्तों लिए खोल दिए। दोहपर बाद मां को अंदर वाले भवन में लाया गया। जहां मां को भोग लगाया। उसके बाद अंदर वाले दरबार में मां के भक्तों के लिए दर्शन खोल दिए। भीमेश्वरी देवी का संसार में अकेला मंदिर है, जहां पर मां की प्रतिमा तो एक हैै, लेकिन मां के मंदिर दो है। मां का बारी-बारी से दोनों मंदिरों में जाना होता है। मां भीमेश्वरी देवी को सुबह बाहर वाले मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे लाया जाता हैैै और दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद मां की प्रतिमा को पुजारी अपनी गोद में उठाकर शहर के अंदर वाले मंदिर में लेकर जाता है। बाद में मां रातभर अंदर वाले मंदिर में आराम करती हैं। मेले के पहले दिन जमकर भीड़ हुई। मां के दरबार में नवरात्रों के समय दूसरे राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि देवी को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया। जहां मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।आरती में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायजा लियापहले नवरात्रे को बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने माता की आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेले में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान कोई कोताही नही बरती जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की मेले में धक्का-मुक्की ना करे और शांति से दर्शन करे। अगर कोई समस्या होती है तो कंट्रोल रूम में सूचना दे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें