झज्जर के तीन युवा अयोध्या में जाकर श्री राम लला के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। फिलहाल वह लखनऊ पहुंच चुके हैं और 16 जनवरी की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। लगभग 700 किलोमीटर की यह यात्रा तीनों युवक पैदल ही कर रहे हैं। उनके साथ रोहतक का एक युवक भी साथ है। इन युवाओं के पैरों में छाले पड़ चुके हैं, लेकिन वह हार नहीं मान रहे और 16 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने की तैयारी में पैदल यात्रा कर रहे हैं।