मुनीमपुर हादसे को लेकर प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। एसडीएम विशाल कुमार ने मामले से जुड़े सभी पक्षों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। जांच के दौरान सामने आया कि झज्जर से फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग बुझाने वाली गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, जबकि हादसे में कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकालना था। फायर विभाग को रात 9:59 बजे सूचना मिलने की बात सामने आई है। नरेश फायर ऑपरेटर और योगेश से भी पूछताछ की जाएगी। अधिकारी की गाड़ी के नंबर की जांच भी होगी। मौके पर पहुंचने के समय को लेकर फायर विभाग के अधिकारियों के बयानों में अंतर सामने आया है।