शहर की कॉलोनी से एक किशोरी के एक सप्ताह से गायब होने के मामले में परिजनों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप हैं कि युवक और उसके परिवार के बारे में जानकारी होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस को गाड़ी भी बट दी हैं, उसके बाद भी किशोरी को बरामद नहीं किया गया है। परिजन राव तुलाराम चौक से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पहले ज्ञापन के लिए तहसीलदार पहुंचे, लेकिन परिजनों ने ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। परिजन डीसी को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। उसके बाद एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन मान गए। कुछ देर में डीसी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान किशोरी की दादी बेसुध हो गई। उसे अस्पताल लें जाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।