काठमंडी में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर सख्त एक्शन लेते हुए पालिका की तरफ नोटिस भेजे हैं। नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि अतिक्रमण करने वालों के दुकानदारों के खिलाफ नोटिस भेजे गए। बेरी निवासी मनीष ने बताया कि बेरी काठमंडी में दुकानदारों ने कई-कई फीट अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे कई बार गाड़ी निकालने में परेशानी होती हे। अगर दुकानदारों को सामान हटाने की कहते तो झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। बता दे कि बेरी काठमंडी में अतिक्रमण को लेकर समाधान शिविर के माध्यम से पालिका को शिकायत मिली थी, जिसको पालिका अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर अतिक्रमण करने वाले 6 दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। नगर पालिका सचिव पूजा साहू ने बताया कि काठमंडी में अतिक्रमण को लेकर समाधान शिविर से शिकायत मिली थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए काठमंडी में 6 दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया गया हैं। उसके बावजूद दुकानदारों ने सामान नहीं उठाया तो सामान जब्त किया जाएगा और चालान काटे जाएंगे।