फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: CMO के निर्देश में प्रोजेक्ट चरक के तहत नुक्कड़ नाटक के तहत बीपी, शुगर मुक्त चलाया जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य विभाग झज्जर एवं प्रोजेक्ट चरक के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम डीघल की प्रजापत चौपाल और ग्राम गांगटन में बीपी, शुगर व अन्य गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, ग्राम सरपंच तथा प्रोजेक्ट चरक के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। सीएमओ डॉ. जयमाला ने कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर बीपी और शुगर की दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। जिन मरीजों की दवाएं चल रही हैं, वे नियमित रूप से दवा लें तथा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। खानपान अच्छा रखें ताकि बीपी शुगर और अन्य बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि इस जन जागरूकता अभियान को और अधिक गांवों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार सैनी ने कहा कि बीपी और शुगर की दवाएं कभी भी बीच में न छोड़ें। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कम से कम साल में एक बार बीपी और शुगर की जांच अवश्य करानी चाहिए जबकि जिन लोगों को यह समस्याएं पहले से हैं। वे हर माह जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 25 स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ कियोस्क स्थापित किए जा चुके हैं, जहां मुफ्त जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें