फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हवन यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा:आशा शर्मा

बहादुरगढ़ स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा, स्टाफ सदस्य व छात्राओं ने आहुति अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि नवसृजन, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं, जो जीवन में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हवन यज्ञ को भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा बताते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई, वाईआरसी सेल और अहिल्याबाई होलकर सदन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें