फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर में ग्रामीण शिक्षा को सराहा, बेटियों की उपलब्धियों पर की प्रशंसा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर जिले के गांव खातीवास के एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और इसे अच्छी सोच बताया।

हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रविवार को झज्जर के खातीवास पहुंचे। यहां पर वह निजी स्कूल में आयोजित नौवें वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने अपने हाथों से शिक्षा और सांस्कृितक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल और अन्य प्रतिस्पर्दाओं में भाग लेने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर भी शामिल हुए।

महामहिम राज्यपाल बंंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ग्रामीण आंचल में इस प्रकार की गुणवत्ता पूरक शिक्षा एक अच्छी सोच है। उन्होंने इस मौके पर होनहार छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यह हमारे लिए एक तरह से गौरव की बात है। उन्होंने युवा पीढ़ी को देश का भविष्य बताया और कहा कि युवा पढ़ेगा तो उसके बाद ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पैसा तो देश में हर किसी के पास हो सकता है। लेकिन ज्ञान हर व्यक्ति के पास नहीं हो सकता। ज्ञान कुछ ही लोगों के पास हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें