झज्जर में कई दिनों के बाद वीरवार को झज्जर में गहरे कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पर मजबूर होना पड़ा, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सुबह का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।