फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत व्यक्ति को अपराधों तक पहुंचा देती : धारणा यादव

संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। डीसीपी धारणा यादव ने कहा कि नशे के प्रति आपका जवाब हमेशा नहीं होना चाहिए। एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं। यह आपके जीवन का सवाल है। वह सोमवार को नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत पाटौदा स्थित निजी विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत व्यक्ति को अपराध, बीमारी और बर्बादी की ओर ले जाती है।उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को चोरी, सेंधमारी, लूटपाट और कई बार हत्या जैसे गंभीर अपराधों तक पहुंचा देती है। नशा केवल व्यक्ति का भविष्य ही नहीं छीनता बल्कि उसके परिवार की खुशियां, सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्थिति भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा पदार्थ जो मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र को अस्वाभाविक रूप से प्रभावित करे, स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यदि किसी पदार्थ के सेवन से अत्यधिक उत्तेजना, चक्कर, अधिक नींद, भावनाओं पर नियंत्रण खत्म होना या कृत्रिम नशे का अहसास हो तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकलना संभव है, लेकिन इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग और पुनर्वास केंद्रों की सहायता आवश्यक होती है। कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने उपचार के बाद नशे को छोड़कर नया जीवन शुरू किया और आज वे दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास ऐसे अनेक मामले आते हैं, जहां नशे के कारण घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और तलाक जैसी दुखद परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। इस अवसर पर महिपाल यादव, वाइस चांसलर अजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें