बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित राम गैस एजेंसी पर शनिवार को घरेलू गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों की भारी भीड़ के कारण विवाद की स्थिति बन गई। एजेंसी कार्यालय के बाहर लंबी लाइन लगने और अव्यवस्था के चलते लोगों में कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ती देख एजेंसी संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस की ओर से एक महिला पुलिसकर्मी सहित दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बनाते हुए लोगों की पर्चियां काटी गईं और क्रमवार गैस सिलिंडर का वितरण कराया गया, जिसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।