हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पुरन कुमार द्वारा किए गए सुसाइड मामले में वीरवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी झज्जर ने आंबेडकर चौक पर उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस मामले में जो भी सीनियर अधिकारी दोषी हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए और कठोर सजा दी जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी के मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को समय रहते सुलझाना चाहिए था, लेकिन काबिल अधिकारी इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हुए। इस अवसर पर जतिन वत्स, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामअवतार दीपक गहलावत, एससी सैल जिला अध्यक्ष विजय बाल्मीकि, रमेश बाल्मीकि, धर्म सिंह रनखंडा, भूप सिंह काकरान, वीरेंद्र कौशिक, राजवीर दहिया, पूर्व पार्षद जेपी कड़ोंदा, रामानंद दलाल, सुदेश कौशिक, पार्षद टेकचंद गुर्जर, जेपी कादयान मौजूद रहे।