फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अब फुटपाथ पर नहीं नाले के ऊपर लगेंगी गुरुग्राम रोड पर रेहड़ियां

शहर में यातायात पुलिस ने सिलानी गेट से लघु सचिवालय और छिक्कारा चौक से श्रीराम शर्मा पार्क तक रेहड़ी चालकों व दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। वहीं, आगामी दिनों में नियमों को पालन नहीं करने वालों के यातायात पुलिस की तरफ से चालान भी किए जाएंगे। अब सभी रेहड़ी नाले के ऊपर लगाई जाएंगी। शहर में कई स्थानों पर रेहड़ी संचालकों की तरफ से सड़कों पर रेहड़ी लगाकर व दुकानदारों की तरफ से दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते वाहन चालकों काे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते शहर में यातायात पुलिस की तरफ से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। शहर में यातायात पुलिस ने पहले शहर के सिलानी गेट से लघु सचिवालय तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी की हुई रेहड़ियों को नालों पर लगवाया। इसके अलावा दुकानदारों को बाहर रखे हुए सामान को दुकानों के अंदर रखने की हिदायत दी। इसके बाद यातायात पुलिस ने छिक्कारा चौक से श्रीराम शर्मा पार्क तक अभियान चलाया। इसके बाद यातायात पुलिस ने रेहड़ी संचालकोंं व दुकानों को हिदायत दी कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। वाहन चालकों के किए चालान शहर में यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नियमों को पालन नहीं करने वाले वाहन चालकोंं के चालान किए। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से दुपहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहन चालकों के करीब 80 से 90 चालान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें