पीएम श्री राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल लडायन में मातनहेल खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल ने निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुबह प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल छुट्टी होने तक विद्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया, जिसमें प्रार्थना सभा,अनुशासन,पुस्तकालय, सभी लैब व विद्यार्थियों की शैक्षणिक कौशलता शामिल हैं। स्कूल की सभी गतिविधियों का निरीक्षण करने के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को उचित दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में भी और बेहतरीन तरीके से स्कूल को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की बात कही।