फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसे में बाइक सवार चालक की मौत

झासवा-धनीरवास रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। धनीरवास गांव निवासी देवेंद्र सोमवार देर रात झाड़ली प्लांट से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में ही घर पहुंचने से पहले झासवा-धनीरवास रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कल रात को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक देवेंद्र के बेटे अभिषेक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र झाड़ली प्लांट में हाइड्रा पर ड्राइवर की नौकरी करता था। शाम को घर लौटते समय उसके साथ हादसा हुआ है। मृतक देवेंद्र के दो बेटे हैं, जो अभी पढ़ाई करते हैं। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र के शाम को घर पहुंचने ही वाला था। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर झासवा धनीरवास रोड़ पर सड़क हादसा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें