फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा बेरी प्रशासन

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर प्रशासन दिन-रात एक किए हुए है। प्रथम नवरात्र से लगाने वाले मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसे लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। मुख्य मेला 24 मार्च से 26 मार्च को लगेगा। प्रशासन के साथ-साथ नवरात्र पर्व को लेकर जहां श्रद्धालु अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, वही दुकानों पर भी नारियल, चुन्नी व प्रसाद सजने लगे हैं। बाजारों में हर तरफ दुकानों पर लाल रंग की चुन्नी व नारियल सजे दिखाई दे रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जगह-जगह माता की चौकियां लगाने की भी तैयारी हो रही है। मेले की तैयारी को लेकर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा मंदिर परिसर में देखने को मिल रहा है। स्मरण रहे कि बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का मंदिर सबसे पुराना मंदिर है। नवरात्रों के अवसर पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में वर्ष में दो बार मेला लगाता है और दूर-दूर से श्रदालुओं का जमावाड़ा लगा रहता है। माता भीमेश्वरी देवी की मान्यता देश के कोने-कोने में है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है व पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगते है। नवरात्रों के अवसर पर लगने वाले मेले में पूरे नौ दिनों तक बेरी में धूम मची रहती है और बेरी के बाजारों में रौनक छाई रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें