बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी के परिजनों पर लाखों रुपये की स्टैम्प ड्यूटी कम भरने के गंभीर आरोप लगे हैं। इनेलो नेता व पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा नेताओं पर जानबूझकर करीब 20 लाख 25 हजार 676 रुपये की स्टैम्प ड्यूटी चोरी करने का दावा किया है। इस मामले में सब-रजिस्ट्रार बहादुरगढ़ द्वारा संबंधित पक्षों को कम स्टैम्प ड्यूटी की वसूली के लिए निर्णय पत्र जारी किया गया है।