फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा बाइक से गिरकर हुआ घायल

नौ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के साथ बुधवार की शाम पटेल नगर से केएलजे की ओर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक के पैर में गोली लगी थी, जबकि दूसरा बाइक से गिरकर चोटिल हो गया था। दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी पर 14 तो दूसरे पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई हैं। वही अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले में डीसीपी मयंक मिश्रा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता की। गौरतलब है कि मंगलवार को थाना सेक्टर-6 के अधीन एक घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पटेल नगर के रास्ते केएलजे की ओर जाने वाले रास्ते पर हैं और हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस की एवीटी और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और एक गोली आरोपी मोहित उर्फ मैंडी निवासी लाइनपार को पैर में लगी, जबकि दूसरा आरोपी दीपक निवासी बाइक फिसलने से चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें