फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कृषि मंत्री ने ग्राम सचिव को दिए चार्जशीट करने के आदेश

कृषि मंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री शत प्रतिशत ट्रंप के कंट्रोल में है। राणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक अनुभवी नेता हैं। उन्होंने 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और उसके बाद से देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राणा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है, जिससे देश के हितों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि विवादों से समाधान नहीं निकलता बल्कि आपसी संवाद से ही हर समस्या का हल संभव है। समस्याओं को सुनते हुए कृषि मंत्री ने ग्राम सचिव को चार्जशीट करने के भी आदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें