बहादुरगढ़ में देवीलाल पार्क की पहली पुलिया के पास सेक्टर 6-7 के डिवाइडिंग रोड पर बीती रात भयंकर दुर्घटना हो गई। यहां एक कार को बचाने के चक्कर में डस्ट से भरा ट्राला सड़क किनारे बसों से टकरा गया। टक्कर लगते ही भीषण आग लग गई। हादसे के बाद से ट्राला चालक गायब है। इस दुर्घटना में कुल पांच वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।