फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में 75 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई

काठमंडी में स्थित अग्रवाल स्वागत धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन और भारत विकास परिषद भगवती शाखा बेरी की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अमित डीघल शिविर में आस्था हॉस्पिटल, बम्बुलिया रोड मातनहेल के चिकित्सकों की पूरी टीम उपस्थित रही, जिन्होंने विभिन्न रोगों की जांच की तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की। इस अवसर पर भाविप सचिव राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, सेवा संयोजक पवन रोहिल्ला, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र सैनी, राजेंद्र कौशिक, प्रदीप ईस्सर, रमेश बंसल, बबीता मित्तल, कुसुम उपस्थित रहे। अध्यक्ष राजीव मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार पहुंचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें