झज्जर के बेरी शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना बैठान में प्लॉट के बाहर गली में एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के शरीर पर रगड़ के निशान मिले। मृतक युवक की पहचान पाना हिंदयान निवासी रविन(44) पुत्र रामपाल के रूप में हुई। व्यक्ति के शव की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।