फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में निगम की वार्ड वाइज एरिया सभा में नहीं आए मतदाता, लाभार्थी पहुंचे सत्यापन कराने

नगर निगम की ओर से हर एक वार्ड में एरिया सभा आयोजित की जा रही हैं। शनिवार- रविवार को आयोजित की जा रही एरिया सभा में वोटर नहीं पहुंच रहे। सभा में केवल लाभार्थी ही पहुंच रहे हैं। वार्ड नंबर 9 की एरिया सभा पार्षद शीला देवी के पति प्रॉपर्टी कार्यालय के पिछले हिस्से में आयोजित की गई। सेक्टर 1-4 रोड़ स्थित आनंद निकेतन कालोनी में एरिया सभा में महिला पार्षद के साथ उनके पति भी नजर आए। पार्षद पति ने कहा कि दस प्रतिशत लोग कहां से आएंगे हमें एक दिन पहले ही बताया गया था। जो लोग अपना सत्यापन कराने आए हम उनका सहयोग कर रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर उनके दस्तावेजों की जांच करा रहे हैं। किसी भी आवेदन पर परेशानी होगी तो समाधान कराएंगे।लाडो लक्ष्मी योजना में पैसा नहीं आने की शिकायत लेकर पहुंची धनपति ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुकी हैं। वार्ड 10 की एरिया सभा तीन कर्मचारी निपटाते दिखे वार्ड नंबर 10 की एरिया सभा शिव कालोनी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की जा रही थी। यहां पार्षद मौजूद नहीं मिली। एरिया सभा के नाम पर नगर निगम के तीन कर्मचारी एक लैपटॉप लेकर लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन करते दिखे। सामुदायिक केंद्र में 38 लोग कुर्सियों पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।जिसमें सबसे अधिक लाभार्थी लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा तथा विधवा पेंशन वाले थे। वार्ड नंबर दस की पार्षद साक्षी ने बताया कि वह बैठक में पहुंची थी। लोगों की समस्या का समाधान भी कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें