फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी अनाज मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर निर्माणाधीन गोदाम में चोरी

हांसी के कुंदनापुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम को चोरों ने निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल अनाज मंडी पुलिस चौकी से बेहद नजदीक है। चोरो ने गोदाम से दो क्विंटल लोहे की रॉड, वेल्डिंग मशीन, मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 60000 रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। गोदाम मालिक राघव नागपाल ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में गोदाम से करीब 60,000 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में लोहे की रॉड, वेल्डिंग मशीन, मोटर सहित अन्य निर्माण सामग्री शामिल है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज अनिल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें