फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: रोडवेज कर्मियों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, 21 अगस्त को करेंगे चक्का जाम

रोडवेज बस अड्डे पर 15 अगस्त शुक्रवार के दिन बस अड्डा इंचार्ज पटेल सिंह से दुकानदारों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि हमारी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं गई तो 21 अगस्त को दो घंटे के लिए चक्का जाम करेंगे। मंगलवार दोपहर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन को बस अड्डा इंचार्ज पटेल से दुर्व्यवहार ,गाली-गलौज करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि 20 अगस्त शाम तक कार्रवाई नहीं की गई तो 21 अगस्त वीरवार को 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा । इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो 22 अगस्त को हिसार में पूर्ण चक्का जाम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें