फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: मॉनसून से पहले जनस्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीवरेज-नालों की सफाई पूरी होने का किया दावा

हांसी। मॉनसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। विभाग के अनुसार शहर की सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों, नालों और डिस्पोजल सिस्टम की सफाई व मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए कई स्थानों पर अस्थायी पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि हांसी में हर वर्ष पहली बारिश के दौरान सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम में ठोस कचरा फंसने से सीवर जाम होने और कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। इसे देखते हुए इस बार मॉनसून से पहले ही विशेष अभियान चलाकर सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई करवाई गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें