फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सर छोटू राम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत

जाट धर्मशाला में आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह में पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि सर छोटूराम ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने किसान कौम को सम्मान दिलाने का काम किया। कार्यक्रम में सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। सुभाष बराला ने कहा कि सर छोटू राम ने आजादी से पूर्व भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिएं काम करना शुरू कर दिया था। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में बहने वाली भाखड़ा नहर सर छोटू राम की ही देन है। उनका सपना था कि इतने बड़े इलाके में खेती का भरपूर साधन हो जाएगा। हम आत्मनिर्भर तभी बन सकते हैं जब पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। उन्हीं के सपनों का जो कार्य शुरू हुआ वह आगे चलकर पूरा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें