फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महिला सुरक्षा पर खुली बात, पुलिस बनी छात्राओं की साथी

पुलिस आपकी मदद के लिए है, डरने के लिए नहीं। मुसीबत में हिम्मत दिखाएं, चुप न रहें। यह संदेश अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धांसू की छात्राओं को महिला थाने के दौरे के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल की 50 छात्राओं ने भाग लिया और महिला पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना की एएसआई रचना ने छात्राओं को कहा कि यदि वे कभी किसी खतरे में हों, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। उन्होंने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के महत्व के बारे में बताया और यह भी समझाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी मदद के लिए तत्पर रहती है। इसके साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली और आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें