हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी व अनुबंध के दायरे से बाहर के काम कराने को लेकर एडीसी सी जयश्रद्धा को मांग पत्र सौंपा। इन सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर गांव में एक क्रीड पंचायत लोकल आपरेटर नियुक्त किए थे। जिनको पंचायत सचिव की मदद के लिए रखा गया था। यह ऑपरेटर पिछले काफी समय से मात्र 6000 मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई, दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, आवागमन तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी खर्चों को देखते हुए यह वेतन हमारे परिवार के भरण-पोषण के लिए अत्यंत अपर्याप्त है। नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हैं, परंतु इतनी कम आय में जीवनयापन करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। हमारी वेतन-राशि में यथोचित वृद्धि करवाने की कृपा करें। आप को अवगत करवाना चाहते है कि हमारे ज्वाइनिंग लेटर के हिसाब से हमें लॉगिन में मिले काम के 30 रुपये पर एंट्री व पंचायत विभाग ग्राम पंचायत के काम को पंचायत विभाग के पोर्टलों पर ऑनलाइन करने के 6 हजार रुपये दे रही है। हमारे जोनल अधिकारी हमसे हमारे दायरे से बाहर का काम करवा रहे हैं। हमें बीपीएल का सत्यापन सर्वे करने के लिए जबरदस्ती भेजा रहा है। काम से मना करने पर हमें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।