फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नागोरी गेट मैनेजमेंट कमेटी की निगरानी में शनिवार को गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट के प्रधान करमजीत सिंह ने बताया कि दशम पादशाही गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश गुरू पर्व 5 जनवरी को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश गुरु पर्व को लेकर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में प्रात 9 बजे सरबत की भलाई के लिए अरदास करके श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किया गया। सुबह11 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल ,डोगराण मोहल्ला, भगत सिंह चौक,ऑटो मार्केट, गुलाब सिंह चौक से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा साहिब नागोरी गेट पहुंचा। संगतों ने बधाई के शब्द का गायन कर सरबत की भलाई के लिए अरदास की। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत रूप से भोग होगा। 11 से 12 बजे कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन का गायन होगा। 12 बजे से 2 बजे तक भाई नरेंद्र सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। 2 बजे से 2:30 तक शब्द कीर्तन की समाप्ति होगी। उसके उपरांत गुरुद्वारा के हेड ग्रंथि इकबाल सिंह द्वारा सरबत की भलाई के लिए अरदास करवाई जाएगी। प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु घर से जुड़े सेवादारों का गुरु का सिरोपा भेंट किया जाएगा। वह आई संगतों के बीच गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। इस अवसर पर गुलजार सिंह काहलो, इंद्रजीत सिंह चावला, अमृत सिंह,कुलविंदर सिंह गिल, राजू बाबा ट्रांसपोर्ट, हरजीत सिंह जीता, सुखविंदर सिंह,जसविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, हरपाल सिंह दर्द, मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें