फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 18 अगस्त को ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में होगी पेशी

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया अभी तक ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति नहीं सौंपी गई है। सोमवार को ज्योति को अदालत में बुलाकर यह चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की उम्मीद है। गुरुवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में सोमवार 18 अगस्त को इस केस की सुनवाई होनी है। फिलहाल यह मामला जेएमआईसी कोर्ट में चल रहा था।अब इस मामले को सेशन कोर्ट में भेजा जाएगा। हम सभी चार्जशीट को पढ़ने के बाद अपना जबाव दावा पेश करेंगे। 16 मई 2025 को ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एसपी शशांक कुमार सावन ने एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी में इंस्पेक्टर निर्मला, साइबर सेल इंचार्ज अमित, स्पेशल स्टाफ से एसआई सतपाल शामिल रहे। एसआईटी ने तीन महीने तक जांच के बाद चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें