फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार शहरवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, सीवर का पानी नहर में तो नहर का पानी जलघर में

जनस्वास्थ्य मंत्री के जिले में विभाग के अधिकारी लोगों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकारी सीवर का पानी सीधे नहर में डाल रहे हैं और फिर इसी पानी से जलघरों को भरा जा रहा है, जो बाद में लोगों के घरों में सप्लाई किया जा रहा है। दरअसल वार्ड 18 के शास्त्री नगर सीवरेज व्यवस्था पिछले डेढ़ माह से ठप पड़ी है। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुगाड़ सिस्टम से इसे जबरदस्ती चला रहे हैं। अधिकारियों ने सीवरेज व्यवस्था ठप होने पर शास्त्री नगर से एक अस्थायी लाइन बालसमंद नहर तक बिछा दी। मोटर के जरिये इस लाइन से सीवर का पानी लिफ्ट करके सीधा बालसमंद नहर में डाला जा रहा है जिससे शहर के जलघरों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक तरफ सीवर का पानी नहर में डाला जा रहा था तो दूसरी तरफ नहर के पानी से कैमरी रोड जलघर को भरा जा रहा था। अब इसी पानी को घरों में सप्लाई किया जाएगा। वार्ड 16 को इसी जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा आजाद नगर जलघर को भी इसी नहर से भरा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें