फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले पहुंचे नगर निगम कार्यालय, बोले-नहीं चलने देंगे मनमानी

दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले आज नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान रेहड़ी वालों ने नगर निगम के अतिक्रमण अभियान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बहाने गरीब लोगों को तंग किया जा रहा है। रेहड़ी वालों ने कहां की निगम की इस मनमानी के विरोध में शुक्रवार को शहर में एक भी रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी। बता दें कि नगर निगम ने इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत दिल्ली रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली रोड के किनारे लगने वाली रेहड़ियों को भी हटाया जा चुका है। मगर रेडी वाले इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें दिल्ली रोड से न हटाया जाए, क्योंकि इस रोड पर ही ग्राहकों का ज्यादा आवागमन होता है। आज 2 बजे चलेगा अभियान वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे नगर निगम की तरफ से दिल्ली रोड पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अभियान के समय दिल्ली रोड पर जहां भी अतिक्रमण मिलेगा उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। मेयर ने पिछले दिनों दिल्ली रोड का दौरा कर सभी दुकानदारों वह रेडी लगाने वालों से अपील की थी कि वह अतिक्रमण न करें वरना उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें