फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: दिव्यांग बंधुओं को दिव्यांग केंद्र निशुल्क उपलब्ध करवाएगा मॉड्यूलर कृत्रिम अंग

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा मॉड्यूलर कृत्रिम अंग तकनीक का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। दिव्यांग केंद्र अब मॉड्यूलर कृत्रिम अंग निर्मित करके दिव्यांगजनों को निशुल्क उपलब्ध करवाएगा। इससे पहले परंपरागत तकनीक से बने कृत्रिम अंग दिव्यांगों को फ्री उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में पत्रकारों के समक्ष मॉड्यूलर कृत्रिम अंग तकनीक एवं आधुनिक कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान करने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र कुच्छल, सचिव एडवोकेट राजेश जैन, कोषाध्यक्ष जगमोहन जिंदल व प्रोजेक्ट हेड सीए रामनिवास अग्रवाल ने कृत्रिम अंग निर्माणशाला की जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. पूजा सुथार ने मॉड्यूलर कृत्रिम अंगों की निर्माण प्रक्रिया, बनावट, गुणवत्ता व गतिशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें