फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 07:38 PM IST

केंद्र सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन की हड़ताल में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में मधुबन पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया। जिला अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेड डील से किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, दिलबाग सिंह हुड्डा, सुरेश पंघाल, राजकुमार जांगड़ा, इंटक जिला अध्यक्ष जोरा सिंह पाबड़ा, महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून,कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, एडवोकेट विक्रमजीत मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें