जवाहर गली नंबर 4 में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से ड्राई-क्लीन की दुकान में आग लग गई। आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक ने बताया कि लहंगे, साड़ियां, कोट पेंट, जैकेट सहित अन्य कपड़े जल गए। जवाहर नगर निवासी राजू ने बताया कि वह गली नंबर चार में ड्राई-क्लीन की दुकान चलाता है। शुक्रवार सुबह वह अपने बीमार पिता के साथ अस्पताल में था। तभी किसी ने उसे फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान से आग भड़क चुकी थी। जब तक फायर ब्रिगेड गाड़ी की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।